Friday, 16 June 2023

योग, ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदान की गयी एक बहुमूल्य धरोहर है : जयवीर सिंह

 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा है कि योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदान की गयी एक बहुमूल्य धरोहर है जिससे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व को परिचित कराया। आज दुनिया के अधिकांश देश योग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि योग सिर्फ अध्यात्म से जुड़ने का मार्ग नहीं बल्कि शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने की कला है। उन्होंने कहा कि आज भौतिकवाद से पीड़ित मानवता को विभिन्न असाध्य रोगों से बचाव के लिए योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

श्री जयवीर सिंह इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयुष विभाग उ0प्र0 के सौजन्य से नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत 15 जून से 21 जून, 2023 तक आयोजित योग सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर, 2014 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग की महत्ता को जोरदार तरीके से रखते हुए पूरे विश्व से इसे अपनाने का प्रस्ताव किया था। जिसके फलस्वरूप आज योग दुनिया के लगभग 175 देशों में रोजमर्रा के जीवन का अंग बन चुका है।

श्री जयवीर सिंह ने कहा कि जीवन की सफलता की सीढ़ी के लिए योग अहम है। योग से व्यक्ति स्वस्थ होता है। परिवार स्वस्थ होता है। समाज स्वस्थ होता है और स्वस्थ समाज से देश प्रगति की राह में आगे बढ़ता है। हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का सतत प्रयास है कि सभी निरोगी रहें, इसी भावना के तहत हर आंगन योग ध्येय वाक्य से इस वर्ष का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मनोयोग से निर्वहन करें तो भारत एक दिन अवश्य विकसित राष्ट्र बन जायेगा।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरूण कुमार सक्सेना ने सभी को योग सप्ताह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुष मानवता की सेवा करता है। लोग परेशानियों में अथवा बीमारियों में आयुष विभाग के पास आते हैं और स्वस्थ होकर घर वापस जाते हैं। इस प्रकार आयुष विभाग बीमार, परेशान लोगों की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि योग आपकी हेल्थ को प्रमोट करता है। आज पूरी दुनिया में योग को विशेष रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक है तो सब ठीक है। उन्होंने एक श्लोगन लोगों को दिया। ‘‘जो फिट है, वही हिट है’’। उन्होंने कहा कि वन विभाग अन्य विभागों के सहयोग से ईको पर्यटन को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग पहले हिमालय की गुफाओं एवं कन्दराओं का विषय माना जाता था। हमारे ऋषि, महर्षि एवं मनीषियों द्वारा पुरातन काल से इन जगहों पर रहकर योग किये जाने के प्रमाण हैं लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को इस बात के लिए बधाई कि उन्होंने इस विधा को जन-जन तक पहुंचाया। 21 जून को पूरा विश्व योग के लिए एक साथ खड़ा होता है। उन्हांेने वन मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जी को धन्यवाद दिया कि तीनों विभागों के सांझा प्रयास से ईको टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने के लिए नीति बनाया, जिससे कि लोगों को पर्यटन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक आयुष विद्यमान है। उत्तर में जहां सिंगपा है वहीं दक्षिण भारत सिद्धा के माध्यम से लोगों तक आयुष की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे देश में आयुष की सभी विधाएं जैसे-आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी इत्यादि मौजूद हैं। यूनानी और होम्योपैथ का सबसे बड़ा पोषक भारत ही है। उन्होंने कहा कि सभी विधाएं लोगों के स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए हैं। उन्होंने सभी से योग करने एवं निरोग रहने हेतु आह्वान किया।

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने योग के विषय में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज से पूरे प्रदेश में योग सप्ताह का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों एवं संतों ने इस योग को पृथ्वी पर उतारा है। 88 हजार ऋषि-मुनियों ने नैमिषारण में वैदिक एवं योगिक संस्कृति को जोड़ा था। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश का ज्ञान विश्व के कोने-कोने पर पहुंच रहा है। हर आंगन योग के माध्यम से योग होना चाहिए, जिससे कि हम सभी स्वस्थ रहें। योग हमारे आत्मा एवं शरीर को जोड़ता है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश मेश्राम ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने, अच्छा जीवन जीने, सामंजस्य स्थापित करने के लिए योग को अपनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से अच्छे विचारों को अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है। पर्यटन विभाग एवं आयुष विभाग मिल कर योग के विषय में अच्छा कार्य कर सकते हैं। उन्हांेने योग सप्ताह के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दिया।

प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती लीना जौहरी ने इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। योग उनके स्वस्थ जीवन के लिए कितना उपयोगी है। जीवन के लिए कितना उपयोगी है। उन्होंने कहा कि योग एवं प्रकृति का अटूट रिश्ता है इसको दृष्टिगत रखते हुए योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में योग कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसके आयोजन में आयुष विभाग की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसकी शुरूआज योग सप्ताह 15 जून, 2023 से 21 जून, 2023 तक की जा रही है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग की थीम योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम एवं उसके लिए टैगलाइन ‘‘हर आंगन योग’’ रखा गया है।

इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा ई-आयुष पत्रिका का विमोचन एवं आयुष पौधों का रोपड़ भी किया गया। इसके साथ ही आयुष एवं पर्यटन विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, मिशन निदेशक आयुष     श्री महेन्द्र वर्मा, निदेशक आयुर्वेद डॉ0 पी0सी0 सक्सेना, निदेशक होम्योपैथ डॉ0 ए0के0 वर्मा, निदेशक यूनानी डॉ0 अब्दुल वाहिद, पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पत्नी से नाराज़ होकर बुजुर्ग ऋषिकेश निकले,गलती से उतरे लखनऊ

बलिया के श्रीराम भारद्वाज,डेढ़ महीने से थे लावारिस वार्ड में,ज्योति राजपूत ने परिवार से मिलवाया

लखनऊ। छोटी छोटी बातों पर इंसान कभी कभी ऐसे कदम उठाया करता है जिसका खामियाजा खुद भी भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ है बलिया निवासी बुजुर्ग के साथ। श्रीराम भारद्वाज अपनी पत्नी से गुस्सा होकर ऋषिकेश को निकल गए,लेकिन ऋषिकेश को समझ लखनऊ में ट्रेन से उतर गए। अब इनका खराब समय यहीं से शुरू हुआ। स्टेशन से बाहर आने पर अज्ञात बाइक चालक ने इन्हे टक्कर मार दी और इनके पैर में गहरा घाव हो गया। कई दिनों तक ये सड़क किनारे पड़े रहे और आलम ये था की घावों में इन्फेक्शन और फैल गया था। किसी दयालु रिक्शाचालक की नजर पड़ी तो उसने इन्हे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। श्रीराम भरद्वाज करीब डेढ़ महीने से यहीं थे। सामाजिक कार्यों में संलग्न एडवोकेट ज्योति राजपूत किसी अन्य मरीज को लेकर सिविल अस्पताल गई थी जहां उनके मरीज को लावारिस वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लावारिस वार्ड की दयनीय स्थिति पर ज्योति ने हाई कोर्ट में पीआईएल दायर कर रखी है जिसकी अगली सुनवाई जुलाई में होनी है है। उसी दौरान ज्योति ने लावारिस वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके परिजनों के बारे में जानकारी पूछी। श्रीराम भारद्वाज ने अपने परिजनों के बारे में पहले तो नही बताया लेकिन बार बार पूछने पर रोते हुए घर से गुस्सा होकर निकलने और पूरे हादसे की जानकारी दे दी। पता उन्होंने पामापुर,सिकंदरपुर थाना,जिला बलिया बताया । ज्योति राजपूत ने तत्परता दिखाते हुए बलिया के लोकल थाने पर संपर्क किया,लेकिन रिस्पॉन्स नही मिला। इसके बाद पुनः जिले के कप्तान से संपर्क करने के बाद फिर से लोकल थाने पर संपर्क किया जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उनके परिजन आए और एक दूसरे को देखकर आंसुओ की धारा बहने लगी। श्रीराम भारद्वाज अपने परिवार के साथ वापस अपने घर चले गए हैं।

एडवोकेट ज्योति राजपूत मानवीय मूल्यों को समझने के साथ ही कई ऐसे सामाजिक कार्यों में खुद ही आगे बढ़कर अपना योगदान देती हैं। टीम लखनऊ की शान के टीम लीडर बृजेंद्र बहादुर मौर्य के साथ मिलकर कई ऐसे बुजुर्गो को उनके घर पहुंचाया करती हैं। ज्योति राजपूत और बृजेंद्र बहादुर मौर्य इसे प्रोजेक्ट मिलान के नाम से करते हैं। इसमें घर भिजवाने में  खर्चे भी लखनऊ के शान के टीम मेंबर्स करते हैं। ज्योति बताती हैं की अगर सरकारी सहयोग भी मिल जाए तो भटके हुए बुजुर्गो को उनके घर वापस पहुंचाने में और तेजी से काम कर सकेंगी। इसमें में जिन बुजुर्गों के परिवार की आर्थिक ठीक नहीं होती है उन्हें उनके परिवार तक पहुंचने के लिए खर्च भी ज्योति राजपूत अपनी जमा पूंजी से करती हैं।

नाम-श्रीराम भराद्वाज, पिता का नाम- केशव भराद्वाज, बेटों का नाम- सलिन्दर, जितेंद्र, सतिन्दर,  एंव बेटी - सुमन, पूजा। पत्नी का नाम- सुकुमारी। 

किसी भी जानकारी के लिए एडवोकेट ज्योति राजपूत  6388390237 पर या 8564853330 बृजेंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

Saturday, 10 June 2023

सीबीआई को मिले 36 नए अधिकारी


नई दिल्ली सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ट्रेनी के 25वें और 26वें बैच का अलंकरण समारोह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीबीआई अकादमी में आयोजित किया गया, जहां 36 अधिकारी बल में शामिल हुए। इन दो बैचों के 36 अधिकारियों में 20 बी-टेक, 2 एम-टेक और 14 अन्य पोस्टग्रेजुएट्स और साइंस और आर्ट्स ग्रेजुएट्स शामिल हैं। ये ऑफिसर ट्रेनी देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीबीआई अकादमी में शामिल होने वाले इन परिवीक्षार्थियों को 73 सप्ताह की ट्रेनिंग प्रदान की गई।

ट्रेनिंग के दौरान, कैडेटों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया, इसमें भौतिक साक्ष्य का संग्रह और संरक्षण, जांच के लिए वैज्ञानिक सहायता (पॉलीग्राफ सहित), ब्रेन मैपिंग, नार्कोएनालिसिस, डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड अंगुली का निशान, पूछताछ और साक्षात्कार तकनीक और फोरेंसिक दवा शामिल हैं।

ट्रेनिंग को न्यायशास्त्र, भारत के संविधान, प्रमुख आपराधिक अधिनियमों, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, महत्वपूर्ण मामलों के मामले के अध्ययन, विशेष कानूनों, सीबीआई अपराध नियमावली आदि पर भी ट्रेनिंग दी गई।

गुजराती, मराठी, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, कन्नड़, असमिया आदि सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की ट्रेनिंग भी दी गई। इनके अलावा, भ्रष्टाचार विरोधी, बैंकिंग धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध, खुफिया और निगरानी तकनीक, साइबर अपराध और नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन), नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस), प्राचीन वस्तुओं और ऑनलाइन बाल यौन शोषण सहित अन्य विशेष अपराधों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद समारोह के मुख्य अतिथि थे, जहां ये युवा प्रतिभाएं सीबीआई बल में शामिल हुईं। सूद ने सभी पासिंग आउट कैडेटों को बधाई दी और उन लोगों को भी बधाई दी, जिन्होंने नए जमाने के जांच उपकरणों के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रॉफी जीती।

इस अवसर पर सूद ने युवा अधिकारियों से सीबीआई में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। सूद ने बताया कि अधिकारियों के आगे लंबा करियर सीबीआई की उच्च प्रतिष्ठा को बनाए रखने और उज्‍जवल भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे मेहनत करने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से काम करने की आदत भी विकसित करें। सूद ने अधिकारियों को अपने नॉलेज और स्किल्स को लगातार अपग्रेड और अपडेट करने की सलाह दी, विशेष रूप से साइबरस्पेस में होने वाले नए-पुराने अपराधों के बारे में, ताकि इसे जांच में लागू किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे हर दिन सीखते रहें क्योंकि यह एक आजीवन प्रयास है और जिस दिन हम सीखना बंद कर देते हैं, यह आगे के विकास को भी रोक देता है।

इस कोर्स के दौरान, बेसिक कोर्स करने वाले नए एसआई के लिए पहली बार सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर (सीएफई) पर ट्रेनिंग शुरू किया गया था। सीएफई प्रमाणन संयुक्त राज्य अमेरिका में एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर्स (एसीएफई) द्वारा आयोजित किया जाता है। ट्रेनी को वित्तीय लेनदेन और धोखाधड़ी योजनाओं, कानून, धोखाधड़ी की रोकथाम और निवारण, और जांच सहित छह सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग दी गई।

एसआई के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य उनमें पेशेवर अखंडता और ईमानदारी, मानवाधिकारों के लिए सम्मान, व्यावसायिकता के महत्वपूर्ण तत्व और अनुशासन की एक मजबूत भावना के उच्चतम मानकों को विकसित करना है।

Sunday, 28 May 2023

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया भंडारे का शुभारंभ

सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ पत्रकार एसोसिएशन का भण्डारा

                                                    प्रणाम खबर ब्यूरो 

लखनऊ।धार्मिक सौहार्द के प्रतीक, "गंगा-जमुनी तहजीब" एवं अदब के शहर लखनऊ में वर्षों से चली आ रही परम्परा एवं आस्था का निर्वाहन करते हुए पत्रकार एसोसिएशन ने आपसी एकता, सौहार्द प्रेेम भाईचारे, इन्सानियत, परोपकार तथा निःस्वार्थ जन सेवा की बेमिशाल नजीर पेश की।उ०प्र० जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन* द्वारा ज्येष्ठ माह के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी *संकट मोचन बजरंग बली का विशाल भंडारा* सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुआ।

आस्था के इस पर्व पर आयोजित ऐतिहासिक विशाल भण्डारे में पत्रकारों के अलावा सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का समावेश रहा।भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक मुरलीधर आहूजा,चेयरमैन अजीज सिद्दीकी,महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव जुबैर अहमद,तौसीफ हुसैन,नजम अहसन ने भंडारे में आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।संस्कृति, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं भारतीयता से ओतप्रोत इस पर्व का शुभारम्भ केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्री कौशल किशोर ने हनुमान जी की स्तुति करके प्रसाद वितरण के साथ किया।इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने पत्रकारों को पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वो के निर्वहन पर हार्दिक बधाई देते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में दिये गये योगदान को अद्वितीय बताया।

   इस अवसर पर डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी द्वारा हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया।जिसमे श्रद्धालु जनो की निशुल्क स्वस्थ सम्बन्धी जाँच की गयी।उल्लेखनीय है कि इस भण्डारे का आयोजन वर्ष 2005 से नियमित रूप से हो रहा हैं।भंडारे में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा,सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,अपर सूचना निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी, एम एल सी पवन सिंह चौहान,राज्य मुख्यालय पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी,सचिव शिव सरन सिंह,मनोज मिश्रा,नीरज श्रीवास्तव,शास्वत तिवारी,राघवेंद्र सिंह,विधायक अरमान खान,रविदास मेहरोत्रा,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया,सपा नेता वन्दना मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, सोनू यादव,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष मो अफजल,लोकदल के नेता अनिल दुबे,बसपा नेता इंतिजार आब्दी बॉबी,प्रसादम संस्था के फूड मैन विशाल सिंह,सौम्या भट्ट, एन पी टी आई चेयरमैन सुशील दुबे, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार,वीरेंद्र सक्सेना,मो कामरान,अजय वर्मा,सरदार परमजीत सिंह,परवेज आलम,कतील शेख,आशुतोष,सपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू,नावेद शिकोह,विजय गुप्ता,संजय शर्मा,उर्वशी शर्मा,महेश दीक्षित,आरिफ़ मुकीम,अविनाश शुक्ला,पत्रकार जितेन्द्र कुमार खन्ना, विनय तिवारी,अवधेश,तारिक, प्रेम शर्मा,अमरजीत,कमल शर्मा,मिर्जा आरिफ़ बेग,अशोक कुमार,सोनू कपूर, अश्वनी गुप्ता,आदिल,तौफ़ीक़,रजिव ठाकुर, अनूप कुमार,जावेद बेग,सैय्यद गुलाम हुसैन,अज़ीम हुसैन,सुनील जायसवाल,शिव नरेश सिंह,शेखर श्रीवास्तव,रामबाबू, हेमन्त चौहान, सज्जाद,शबाब खान,वामिक ख़ान,संजय सिंह तमन्ना फरीदी,रुक्कया परवीन, आसिफ़ विक्रांत,आफाक मंसूरी, रूबा खान,जमील मालिक,शेखर पण्डित, अनिल सिंह, सैय्यद इकबाल,सन्दीप कुमार,बलराम, शादाब,राजेन्द्र चौरसिया,अमन, कुदरत खान, मुर्तज़ा अली,सलाहुदीन शीबू,अनवर,अमरनाथ गुप्ता, आमोद श्रीवास्तव,सैफुदीन,मुस्ताक बेग, रियाज़ अहमद सहित बड़ी संख्या में अतिथि गण उपस्थित थे।कार्यक्रम का कुशल संचालन एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता संजय गुप्ता ने किया।

भंडारे को सफल बनाने में शीबू निगम और तनवीर अहमद सिद्दीकी का खास योगदान रहा।इस अवसर पर पर संस्था के महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम व हर्षाेल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति निष्ठा एवं विश्वास बढ़ता है।जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश तरक्की करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो से भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं भारतीयता को मजबूती प्रदान होती है।आयोजकों ने भंडारे में आए हुए सभी अतिथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




Tuesday, 23 May 2023

मनोरंजन से भरपूर फिल्म ' प्यारा कुल्हड़ ' 26 मई को होगी रिलीज़

प्रणाम खबर 

लखनऊ : ' प्यारा कुल्हड़ ' एक ऐसी मजेदार फिल्म है जिसमें दर्शकों को हर तरह का मसाला देखने को मिलेगा। फिल्म में एक्शन है, रोमांस है और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का है। फिल्म का ट्रेलर बेहद जानदार है और रिलीज़ होते ही ये ट्रेलर लोगों को ख़ासा पसंद भी आ रहा है। अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित और प्रेम चंद्रा सिंह द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के गाने भी सुरीले और कर्णप्रिय हैं जो फ़िल्म की कसी हुई कहानी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

उल्लेखनीय है फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे अभिनेता मानस नागुलापल्ली की यह पहली हिंदी फ़िल्म है और इससे पहले उन्होंने कई बेहतरीन तेलुगु फ़िल्मों में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई है। गौरतलब है कि अप्सरा रानी भी तेलुगू फिल्मों की स्टार हैं, मगर इससे पहले उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है जिसमें रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में काम करना शामिल है।

लोगों में ' प्यारा कुल्हड़ ' को देखने के लिए अभी से ख़ासी उत्सुकता देखी जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक चड्ढा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ' कुल्हड़ ' का मतलब एक मासूम शख़्स होता है। निर्देशक ने फ़िल्म के टाइटल के बारे में जानकारी देते हुए आगे बताया कि एक दिन वे और फ़िल्म के निर्माता एक गन्ने के जूस की दुकान पर बैठे हुए थे जहां पर बातों-बातों में दोनों को ' प्यारा कुल्हड़ ' नामक शीर्षक सूझा। निर्देशक अभिषेक चड्ढा ने बताया कि फिल्म का हरेक पहलू देखने लायक है और फिल्म से जुड़े हर कलाकार और हरेक सदस्य ने एक उम्दा फ़िल्म बनाने के लिए जी जान से मेहनत की है।

फ़िल्म के निर्देशक का कहना है कि उन्हें इस फ़िल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम करने और इसे निर्देशित करने में चार साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जिस तरह से ट्रेलर को प्रतिसाद दिया है, उससे साफ है कि दर्शकों में फ़िल्म देखने के लिए खासी उत्सुकता है और जब यह फिल्म 26 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी तो बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे।

इस फ़िल्म में ' बैडमैन ' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर एक बड़े बिज़नेस टायकून और अप्सरा के पिता के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में मुकेश खन्ना का भी एक अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा।

पर्यटन मंत्री ने अमृत रथ यात्रा की तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आजादी के अमृतकाल के समाप्ति पर भारत को नया भारत बनाने का संकल्प लें-जयवीर सिंह लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर स...