Wednesday 5 April 2023

ईको टूरिज्म से लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार- वन मंत्री


लखनऊ: 05 अप्रैल, 2023 | अरण्य भवन, लखनऊ के सभागार में आज जयवीर सिंह, मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति,  अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री, वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), तथा  के.पी. मलिक, पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन एवं जन्तु उद्यान राज्य मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। पर्यटन मंत्री ने कराये जा रहे 19 ईको टूरिज्म विकास योजनओं की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल दिये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये। उन्होंने समय-समय परयोजनाओं का निरीक्षण किये जाने के लिए पर्यटन एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

      पर्यटन एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से इको टूरिज्म बोर्ड के गठन के पश्चात उत्तर प्रदेश के इन्दिरा गांधी स्मारक वानस्पतिक उद्यान, रानीपुर टाइगर रिजर्व, काशी वन्य जीव प्रभाग, औरवटांड, कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज, शाकुम्भरी ईको टूरिज्म स्पाट, मोहण्ड रेंज ईको टूरिज्म स्पाट, हाथीनाला बायो डाइवर्सिटी पार्क, हैदरपुर वेट लैण्ड, छनपतर, पीलभीत टाईगर रिजर्व, समसपुर पक्षी विहार, सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, सूरसरोवर पक्षी विहार, कीठम झील, रपड़ी वन क्षेत्र, गुर्मा रेंज स्थित सलखन फासिल्स पार्क, ढ़ंढ़ौरा वाटर फाल, विजय सागर पक्षी विहार वन अभ्यरणों में विकास कार्य कराये जा रहे हैं।  डा0 सक्सेना द्वारा उक्त 19 योजनाओं को एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिये जाने के सख्त निर्देश दिये।

      डा0 सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कराये जा रहे कार्यों के फलस्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्तरीय पर्यटक सुविधायें प्राप्त हो सकंेगी और उनका पर्यटन-अनुभव बेहतर हो सकेगा। इसके साथ ही साथ इन योजनाओं से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्तर का उन्नयन होगा।

       मुख्यमंत्री जी के मुख्य सलाहकार,  अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा यह सुझाव दिया गया कि पर्यटन एवं वन विभाग आपस में परस्पर सहयोग के साथ कार्य करें। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में ईको टूरिज्म से सम्बन्धित लगभग 830 करोड़ रूपये के एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये गये हैं, जिनका क्रियान्वयन दोनों विभाग सफलतापूर्वक मिल कर करें।

      उक्त बैठक में श्रीमती ममता संजीव दुबे, मुख्य प्रधान वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख, मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, वन विभाग,  मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन, डा. के.वी. राजू, आर्थिक सलाहकार, मा. मुख्यमंत्री, डा. जी.एन. सिंह, सलाहकार, मा. मुख्यमंत्री तथा श्री प्रखर मिश्रा, निदेशक पर्यटन भी उपस्थित थे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश


No comments:

Post a Comment

पर्यटन मंत्री ने अमृत रथ यात्रा की तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आजादी के अमृतकाल के समाप्ति पर भारत को नया भारत बनाने का संकल्प लें-जयवीर सिंह लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर स...